बंद पड़े डीप फ्रीजर, बेकार हो रहे लावारिस शव

              हरदोई- जिला अस्पताल में स्थित मर्चरी में रखा डी फ्रीजर इन दिनों सोपीस साबित हो रहा हैं।जहां पर डी फ्रीजर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जबकि लावारिस शव 72 घंटे में बिना डी फ्रीजर के खराब हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में कर्मचारी भी परेशान हैं।
]
               यह हकीकत उस समय देखने को मिली।जब बुधवार को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में कल्याण मन पुलिस चौकी के अंतर्गत मिली एक लावारिस शव का शव मोर्चरी के बाहर निकाला गया,तो उसका शव पूरी तरह से  खराब हो गया।जानकारी करने पर मालूम हुआ कि मर्चरी के अंदर रखे फीजर का प्लग ही नहीं लगा है।जिससे डी फ्रीजर बंद पड़ा रहता है।लावारिस शवों को फीजर के अंदर रखने के बजाय बाहर फर्श पर ही रख दिया जाता है।वही दूसरा शव भी फर्श पर ही रखा पाया गया।इस बात को लेकर जिम्मेदारों का कहना है। डी फ्रीजर की व्यवस्था की गई है।इसमें कहीं-कहीं कर्मचारियों की लापरवाही है।इस मामले को लेकर जांच करवाई जाएगी। मर्चरी में रखें दोनों लावारिस शवों का 72 घंटे के बाद पंचनामा भरा जाएगा। दोनों की पहचान नहीं हो सकी।