सांडी कस्बा के मोहल्ला मुंशीगंज में फैली डायरिया, दो लोगों को निगला

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वास्थ्य महकमे की टीम
  • 150 लोगों को वितरित की गई डायरिया की दवा  ।

                  बरसात के बाद अचानक धूप होने से डायरिया ने पांव पसारने शुरू कर लिए हैं। जिससे लोगों की जान भी जा रही है। वही डायरिया के आतंक से लोगों में इतना भय है कि एक दूसरे के घर भी नहीं पहुंच रहे हैं।
             यही हाल सांडी कस्बा के मोहल्ला मुंशीगंज का है।जहां पर मोहल्ला के ही शिवशरण का डेढ़ वर्षीय पुत्र हिमांशु व बुजुर्ग राम रानी की डायरिया की चपेट में आकर मौत हो गई। वही मोहल्ले में 150 लोग से अधिक डायरिया की चपेट में हैं। जहां पर लोग उल्टी दस्त से परेशान हैं।वही इस बीमारी फैलने की सूचना पाकर सीएचसी प्रभारी डॉ आशीष सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने 150 मरीजों को डायरिया की दवा वितरित की जा चुकी है। लेकिन अभी भी डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे लोगों में डायरिया का भय भरा हुआ है। पानी से डायरिया फैलने की आशंकास्वास्थ्य महकमे की ओर से सभी घरों मे पानी की व्यवस्था सही हो सके और बीमार लोगों को डायरिया से बचाया जा सके।

दूषित पानी से डायरिया फैलने की आशंका

जो स्वास्थ्य विभाग की टीम मुंशीगंज मोहल्ला में पहुंचकर जांच की है। उसका प्रथम दृष्टया यह मानना है कि मोहल्ले में सप्लाई होने वाला टंकी का पानी दूषित है।जिसके पीने से ही पूरे मोहल्ला में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। हालांकि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।