भारत के 16 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने बड़ा उलटफेर करते हुए शतरंज के विश्व चैंपियन नॉर्वे के कार्लसन को एयरथिंग्स मास्टर्स टूर्नामेंट के आठवें राउंड में हरा दिया है।
ऑनलाइन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में प्रज्ञानानंदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कार्लसन पर जीत दर्ज की। प्रज्ञानानंदा इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।