अध्यक्षविहीन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कैसे भरे जाएंगे रिक्त पद

उत्तर प्रदेश में योगी की मन्त्रिपरिषद ने उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद एवं मंडी समितियों में सीधी भर्ती के समूह ‘ख’ के रिक्त पदों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से भरने का निर्णय लिया है । इसी के साथ-साथ समूह ‘ग’ के रिक्त पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भरा जाएगा । सरकार के इस निरणय के बाद अभ्यर्थियों की ओर प्रश्न उठाया जा रहा है कि सरकार को बने 09 माह तो हो गए लेकिन योगी सरकार को अभी तक आयोग के अध्यक्ष व सदस्य नहीं मिल पाए हैं, कैसे मान लें कि प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ पाएगी । मालूम हो कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस समय बेसहारा है । इसे अध्यक्ष व सदस्यों की तलाश है ।