अगस्त 2018ः- प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई आर0एस0 यादव ने अवगत कराया है कि संस्था में प्रवेश सत्र 2018 हेतु ऐेसे पंजीकृत अभ्यार्थी जिन्हें अभी तक किसी टेªड में सीट आवंटित नही हुई है वह अभ्यार्थी रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के पोर्टल अचचनचण्पदध्ेबअजण्पद पर आवेदन कर सकते है।
श्री यादव ने कहा है कि ऐसे अभ्यार्थी जो पूर्व में आनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गये थे, वह उक्त पोर्टल पर ही नवीन आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया है कि रिक्त सीटों के चयन एवं आनलाइन आवेदन करने की पुनरक्षित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2018 है, इसलिए अभ्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें।