आठ जेलों के 202 कैदी भी देंगे बोर्ड परीक्षा

बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश की आठ जेलों को भी केन्द्र बनाया गया है। जेल में बने केन्द्रों में इस साल 202 कैदी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से हाईस्कूल के 107 और इंटर के लिए 95 कैदियों ने पंजीकरण कराया है।

बोर्ड ने फिरोजाबाद, गाजियाबाद, बांदा व गोरखपुर की जिला जेलों और बरेली, फर्रुखाबाद, लखनऊ व वाराणसी की केन्द्रीय जेल को परीक्षा के लिए सेंटर बनाया है। इन केन्द्रों के आसपास की जेलों में निरुद्ध बंदी यहीं परीक्षा देंगे। यूपी बोर्ड की ओर से जेल प्रशासन को उत्तरपुस्तिका और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की है।