उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो- सी.बी.आई. की एक विशेष अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार दूसरी आरोपी शशि सिंह को कल चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
उन्नाव दुष्कर्म मामले की अहम आरोपी और भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की खास सहयोगी शशि सिंह को सीबीआई ने कल गिरफ्तार किया था। शशि सिंह को आज शाम स्थानीय सीबीआई अदालत में पेश किया गया। अदालत ने शशि को चार दिन के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया। शशि पर पीडि़त पर बहला फुसलाकर आरोपी विधायक के पास लेकर जाने का आरोप है। इस बीच सीबीआई की एक विशेष टीम आज शाम उन्नाव पहुंची और माखी गांव का दौरा किया।