भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दस और बिहार में तीन विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। राज्य में 13 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। बहुजन समाज पार्टी की ओर से अब तक केवल बी. आर. आम्बेडकर ने पर्चा भरा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीद्वार को समर्थन देने का ऐलान किया है।
वहीं दिल्ली में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कल राज्यसभा सदस्य के रूप शपथ ले ली । उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद भवन के अपने कक्ष में श्री जेटली को शपथ दिलाई।