नारायण बालिका इंटर कालेज में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू, कलशयात्रा पर हुई फूलों की वर्षा

बावन हरदोई-


नारायण बालिका इंटर कालेज मे बुधवार से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ स्वर्गीय श्री कृष्ण मोहन मिश्र जी की द्वितीय पुण्य स्मृति मे शुरू हो गया। इसको लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई थी। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सुबह में ही महिलाएं नारायण बालिका इंटर कालेज में जुट गईं थीं। ठंड के बाद भी महिलाओं के बीच महायज्ञ को लेकर उत्साह देखा जा रहा था।

नारायण बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री कृष्ण पहलवान गुरु जी, टिंकू त्रिवेदी बाबा मंदिर नाज़िम प्रधान निजामपुर, शैलेंद्र सिंह मुजाहिदपुर ने हरी झंडी दिखा कर कलश यात्रा को रवाना किया। इसके बाद कलशयात्रा में शामिल महिलाओं को कलश भी दिया। कलश यात्रा नारायण बालिका से सदर बाजार,भीखथोक ,बसस्टॉप, बग़दाद, मुजाहिदपुर,बीरम पट्टी होते हुए नारायण बालिका में आकर समाप्त हुई। इस कलशयात्रा में दो हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं। नारायण बालिका आने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चौकी इंचार्ज राजेश सिंह, देवेंद्र यादव व पुलिस बल तैनात था ।महायज्ञ को लेकर बावन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। महायज्ञ में शामिल होने के लिए दूर दराज से भी लोग आए हुए है।


श्रद्धालुओं की ओर से निकाली गई झांकी में सभी धर्मों को मानने का दिया गया संदेश

कलश यात्रा के दौरान सर्वधर्म झांकी भी सजाई गई थी। इस झांकी के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई थी कि सभी मानव एक हैं। इसलिए सभी धर्म भी एक है। किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। जब मानव एक है तो सभी धर्म भी एक मंच पर आना चाहिए। इधर, कलश यात्रा के दौरान गाजे-बाजे की भी व्यवस्था थी। ढोल-नगाड़े बजने से भी माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिख रहा थाकलश यात्रा को देखने के लिए लोग सड़क के दोनों किनारे घरों की छतों पर चढ़े थे। कई स्थानों पर घरों की छतों से फुल भी बरसाए जा रहे थे। कलश यात्रा शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली कर रही थी


मानव कल्याण के लिए हर शाम को होगा प्रवचन

नारायण बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक व गायत्री महायज्ञ संयोजक श्री कृष्ण पहलवान गुरु जी ने बताया कि
यह महायज्ञ 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए नारायण बालिका को भव्य ढंग से सजाया गया है। 27 दिसंबर की सुबह साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 7 बजे तक सामूहिक जाप, प्रज्ञायोग व्यायाम होगा। इस दिन सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक देव पूजन व गायत्री महायज्ञ होगा। शाम साढ़े 6 बजे से रात 90बजे तक संगीतमय प्रवचन होगा। वहीं 27 दिसंबर की सुबह 6 बजे से लेकर 7.30 बजे तक सामूहिक जाप, प्रज्ञायोग व्यायाम होगा। जबकि शाम 6 बजे से लेकर रात 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति व टोली की विदाई होगी । इस मौके पर, अमित त्रिवेदी (रानु) प्रियम मिश्रा, आशीष सिंह सोलंकी, संदीप शुक्ला, निशीत शुक्ला, गोल्डेन मिश्रा , भूपेंद्र अवस्थी, के के पांडेय, राधेश्याम तिवारी,साधु सिंह,आशीष शुक्ला, पुनीत मिश्रा, आदर्श मिश्रा,पप्पू मिश्रा, मुरारी गांधी,आदि भक्तगण लोग भारी संख्या में मौजूद थे ।