शहीद उधम सिंह का आज जन्मदिन, इस अमर शहीद को शत-शत नमन

शहीद उधम सिंह का आज जन्मदिन है | भारत की आज़ादी की लड़ाई में पंजाब के प्रमुख क्रान्तिकारी सरदार उधम सिंह का नाम अमर है। आम धारणा है कि उन्होने जालियाँवाला बाग हत्याकांड के उत्तरदायी जनरल डायर को लन्दन में जाकर गोली मारी और निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लिया, लेकिन कुछ इतिहासकारों का मानना है कि उन्होंने माइकल ओडवायर को मारा था, जो जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर थे। ओडवायर जहां उधम सिंह की गोली से मरा, वहीं जनरल डायर कई तरह की बीमारियों से ग्रसित होकर मरा। कुछ भी हो इस वीर ने इंग्लैंड जाकर भारतीयों के खून का बदला लिया | हम इस शहीद को शत-शत नमन करते हैं |