बदायूँ: जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने कैम्प कार्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया एवं सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के विकास कार्याें की समीक्षा बैठक आयोजित की।
डीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों की सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, कोई भी अपात्र योजना का लाभ न ले सके एवं पात्र लाभार्थी छूटने न पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नाले-नालियों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर करके 25 जून तक पूर्ण कर लिया जाए। नालों पर अवैध अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। ठेला, रेड़ी वालों के लिए स्थान चिन्हित कर वेंडर जोन बनाया जाए। नगर पालिका व नगर पंचायतों में चयनित स्थान को डपलप करने पर वाहन पार्किंग होगी। सिर्फ अंदर खड़ी गाड़ियों से पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं होना चाहिए। नगर पालिका में दो-दो तथा नगर पंचायतों में एक-एक चैराहें का सौंदर्यकरण कराया जाए। वित्तीय अनियमित्ताएं नहीं होनी चाहिए। मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फाॅगिंग एवं दवाओं का छिड़काव जारी रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरन्तर कैम्पों का आयोजन कर करती रहे।