थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई युवा मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में आज चार भारतीय महिला मुक्केबाज़ो ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। विश्व युवा स्वर्ण पदक विजेता नीतू ने 48 किलोग्राम, अनामिका ने 51 किलोग्राम, मनीषा ने 64 और ललिता ने 69 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। दिव्या पवार और आस्था पाहवा सेमीफाइनल में हार के बाद अब कांस्य पदक के मुकाबले खेलेंगी। पुरूष वर्ग में केवल अंकित ही साठ किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। भावेश कट्टीमणि और अमन कांस्य पदक के मुकाबले खेलेंगे।
Related Articles
मुख्य विकास अधिकारी का शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम जारी
January 8, 2018
0
पी० वी० सिन्धु ‘दुबई सुपर सीरीज़ बैडमिण्टन फाइनल्स’ के फाइनल में पहुँची
December 16, 2017
0
Indian boxer Nikhat Zareen creates history
May 19, 2022
0