जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दूबे ने बताया है कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा विगत तीन वर्षो 2016-17 एवं उससे पूर्व बैंक से वित्त पोषित, स्थापित , कार्यरत खादी एवं ग्रामोद्योग इकाईयों के अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद व बिक्री करने वाली ग्रामोद्योगी इकाईयों के उत्साह वर्धन हेतु महात्मा गांधी खादी तथा ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना मद में जिनके द्वारा कम पूंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान किया जा रहा है को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा चयनित उद्यमियों को मण्डल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार एवं प्रशस्थ्ति पत्र चयनित इकाईयों में से राज्य स्तरीय हेतु इकाईयों का चयन मुख्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा।
श्री दूबे ने कहा है कि इस योजना के अन्तर्गत वित्त पोषित एवं स्थापित व कार्यरत अच्छी इकाईयां एवं लाभार्थी निर्धारित प्रारूप चयन हेतु आवेदन 03.10.2018 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय सिनेमा चैराहा, हरदोई को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि मण्डल स्तरीय पुरस्कार हेतु गठित चयन समिति को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जा सकें।