अंतरराष्ट्रीय सौर समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला नीदरलैंड विश्व का 64वां देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मर्क रुत्तअ के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद, अंतरराष्ट्रीय सौर समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला नीदरलैंड विश्व का 64वां देश बन गया। भारत और नीदरलैंड ने शिक्षा, जल, कृषि खाद्य, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किये। प्रेस वक्‍तव्‍य में श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड के सौर संगठन का सदस्य बनने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।

नीदरलैंड इंटरनेशनल सोलर एलायंस का सदस्य बन गया है। इस निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री रुत्तअ का आभार प्रकट करता हूं। वियेन सिक्योरिटी काउंसिल से लेकर मल्टीलेटरल एक्पोर्ट कंट्रोल विज़िम्स तक भारत और नीदरलैंड्स के बीच करीबी सहयोग और समन्वय रहा है। दोनों नेताओं ने भारत और नीदरलैंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ गोलमेज बैठक में भी भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक बहुत उपयोगी रही।

मुझे प्रसन्नता है कि नीदरलैंड के बिजनेस समुदाय में भारत में बन रहे अवसरों के प्रति उत्साहपूर्वक भावना है। मैंने ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि भारत में इकोनोमिक रिफॉर्म के प्रति मेरा मजबूत कमिटमेंट रहेगा। श्री रुत्तअ, भारत की दो दिन की यात्रा पर आज सुबह नई दिल्ली पहुंचे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में सहयोग मजबूत करना है।