माधौगंज- आबकारी व पुलिस के सँयुक्त अभियान ने कच्ची शराब बनाने वालों के यहाँ छापा मारकर एक सौ चालीस लीटर शराब बरामद कर बड़ी मात्रा में लहन को नष्ट किया । इस कार्यवाही से शराब बनाने व बेचने वालों में हड़कम्प मच गया । पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ कर जेल भेज दिया है ।
थाना क्षेत्र के कंजड़ पुरवा मजरा दौलतयारपुर में आबकारी इंस्पेक्टर बिलग्राम मुन्नालाल , धर्मेन्द्र सिंह आबकारी इंस्पेक्टर शाहाबाद, थाने के एस आई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ कंजड़ पुरवा में छापा मारकर चालीस लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की । वहीं जमीन में गड़े लगभग एक हजार लीटर लहन को नष्ट कर दिया । रमजानी पुरवा जाने वाले मार्ग पर बसे कंजड़ पूरवा में भी छापा मारा जहाँ सौ लीटर शराब बरामद की । दोनों जगहों पर हुई कार्यवाही में गिरुजू पुत्र रामकिशन, लखन पुत्र लाला , होरीलाल पुत्र खेमकरन निवासी कंजड़ पुरवा दौलतयारपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।