कछौना – कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर भर्ती कराया जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कटियामऊ स्थित लखनऊ हरदोई मुख्य मार्ग पर विनोद 35 पुत्र तुलाराम निवासी पट्टी जनिगाँव अपने साले इनायत पुर निवासी सोनू 20 पुत्र राम सहारे के साथ अपनी बाइक संख्या यूपी 30 AA7149 से किसी काम से बालामऊ बाजार जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर भर्ती कराया जहां से घायल विनोद की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया ।
वही मार्ग दुर्घटना की दूसरी घटना कस्बे की मुख्य सड़क स्टेशन रोड पर हुई।। सुखरानी 60 वर्ष निवासी बघौली जो की कस्बे में किसी कार्य वश रोज की भाती मंगलवार की सुबह कस्बे के स्टेशन चौराहा रोड पर जा रही थी इसी बीच स्टेशन कि एक मार्केट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर भर्ती कराया खबर लिखे जाने तक वृद्धा का इलाज अस्पताल में जारी रही है।