नोटबन्दी से अर्थव्यवस्था रसातल में पहुँची : डॉ. मनमोहन सिंह

नोटबंदी पर पूर्व प्रधानमन्त्री और आर्थिक विशेषज्ञ  डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि नोटबन्दी ने अर्थव्यवस्था को रसातल में पहुँचा दिया है । नोटबन्दी से भारतीय अर्थव्यवस्था पर कुल 1.5 लाख करोड़ का भार पड़ा है । चरमरायी अर्थव्यवस्था की हालत को पहली तिमाही में GDP की गिरावट से समझा जा सकता है । GDP गिरकर 5.7% पर पहुंच गयी है । नोटबंदी और जीएसटी का सबसे ज्यादा असर छोटे और मझोले उद्योगों पर पड़ा है । अगर 2017-2018 में विकास दर 6.7% पर भी पहुंचे तो भी ये यूपीए के दस साल के औसत 10.6% से कम ही रहेगी ।
नोटबंदी के कारण आगे बुरा दौर आने वाला है ।