इटावा- PRV 1618 को इकदिल कस्बे के पास एनएच-2 हाइवे पर मनियामऊ पर एक स्कार्पियो कार व मोटरसाइकिल में एक्सीडेंट हो गया है।PRV ने घटनास्थल पर पहुचकर मोटरसाईकिल सवार गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति रुकुम सिंह उपचार हेतु तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया ।
गौतमबुद्धनगर – PRV 1847 ने रेड लाइट चौराहे पर छेड़छाड़ कर रहे 02 शोहदों को पकड़कर स्थावनीय थाने के सुपुर्द किया ।
आगरा- PRV 0034 ने किराने की दुकान में शराब बेच रहे आरोपी को पकड़ अंग्रेजी शराब बरामद कर स्थानीय थाने के सुपुर्द किया ।
बांदा- PRV 0821 को लंगुआ गांव में जानलेवा हमले की सूचना मिली । PRV ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा कि गांव में पंचायल लगी हुई है ।आरोपी का मौके से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा बरामद हुआ ।बरामद तमंचा व कारतूस को थाने के सुपुर्द कराया गया ।
लखनऊ-PRV 0493 को -एच श्याम पब्लिक स्कूल के पास दो सम्प्रदायों के मध्य झगड़े की सूचना मिली । PRV ने मौके पर पहुंचकर देखा कि ईंट-घूम्मे चल रहे थे, मामला काफी संवेदनशील था । दोनों पक्षों को स्थानीय थाने पर लाया गया ।
देवरिया- PRV 1458 को पडरी बाजार में चुनाव के परिणाम को लेकर झगड़े करने की सूचना मिली । इस सूचना पर PRV ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया व आरोपियों को पकड़कर स्थानीय थाने के सुपुर्द किया ।