जानवर के लिए भूसा लेने गए छात्र की भूसे में दबकर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव बघियारी निवासी हरिहर का पुत्र अखिलेश 10 वर्ष जानवर के लिए छप्पर के बंगला से रविवार को लगभग 11 बजे भूसा निकालने गया। भूसा के ढेर का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिसमें उसकी दबकर मौत हो गई। परिजनों ने अखिलेश के भूसा निकालकर वापस न आने पर वहां जाकर देखा की भूसा के ढेर में दबा मिला। परिजनों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। अखिलेश दो भाइयों में छोटा था।वह गांव के प्राइवेट स्कूल के कक्षा चार में पढ़ता था। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी थी ।
Related Articles
किशोर की मृत्यु का न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने समाचार पत्रों के माध्यम से लिया स्वतः संज्ञान
January 19, 2018
0
आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत
December 23, 2017
0
शादी से इंकार पर जहर खाकर प्रेमी ने दे दी जान
October 25, 2017
0