चारागाह व पट्टे की जमीन कब्जाने वाले 14 पर एफआईआर

माधौगंज में चारागाह की जमीन कब्जाने में लेखपाल ने लिखाई रिपोर्ट

                       माधौगंज के मुड़ियाखेडा में चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में लेखपाल लवकेश ने गांव निवासी जग्गे, राधे, शिवदीन, नन्हा, किशनू के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कई बार इन लोगों को कब्जे से मना किया गया था बावजूद इसके यह लोग कब्जा छोड़ने के मूड में नही दिखे तो मामला दर्ज कराया गया।
                    वही थाना क्षेत्र के कछौना देहात निवासी मंगलू पुत्र रमजानी ने दर्ज मुकदमे में कहा है कि गांव निवासी नबाब, शमशाद, नासिर के विरूद्ध दर्ज मुकदमे में कहा है कि पट्टे की जमीन नापने के बाद मेढ़ तोड़ कर कब्जा नहीं करने देते हैं । सुशील पुत्र विष्णु ने गांव की ही केशव पुत्र दिलदार व कल्लू पुत्र बाबू तथा मवई निवासी अनिल अवस्थी उर्फ गुड्डू बाबा ने अपने गांव के ही राजेन्द्र कुमार व अनिल पुत्र गण बालक राम व बालक राम पुत्र पंचम के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में कहा है कि उक्त लोगों ने रामलीला मेला की भूमि पर कब्जा जमा रखा है । जिसकी कई बार पैमाइश कराई गयी फिर भी कब्जा नहीं हटाया । उक्त के बाबत जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहसील दार सण्डीला पंकज सक्सेना के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू मार दी गयी है ।