सवायजपुर- बच्चों को स्कूल वापस करके आयी वैन में ब्रहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी वाहन चालक रामबीर यादव गाड़ी खड़ी करके कहीं काम से चला गया था । आसपास खड़े लोगों की मदद से आग पर जैसे तैसे काबू पाया गया । यह घटना सवायजपुर में त्रिपाठी मोटर्स के सामने की है । एम बी डी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजित राम मिश्र ने बताया सवायजपुर निवासी चालक रामबीर यादव स्कूल वैन लेकर ब्रहस्पतिवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ कर वापस आया और वैन खड़ी करके अपने निजी काम से कहीं चला गया, तभी अचानक वैन में आग लग गयी और धू -धू कर जलने लगी । लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Related Articles
पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में हत्या की रिपोर्ट
January 28, 2018
0
संदिग्ध हालात में आग से जलकर एक विवाहिता की मौत
October 9, 2018
0
अज्ञात कारणों से लगी आग, आधा दर्जन किसानो की गेहूं की फसल जल कर हुई राख
April 7, 2018
0