येरूशलम को इस्रायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के फैसले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों को अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा है कि वह उनकी वित्तीय सहायता रोक देंगे । व्हाइट हाउस में श्री ट्रम्प ने कहा कि लाखों-करोड़ों डॉलर अमरीका से लेकर अमरीका के खिलाफ मतदान की बात अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी । संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज येरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से पहले श्री ट्रम्प की ये प्रतिक्रिया आई है । आज उस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान किया जाना है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से आग्रह किया गया है कि वे येरूशलम को इस्राइल की राजधानी की मान्यता दिए जाने के अपने फैसले को वापस लें।
Related Articles
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 69 प्रतिशत मतदान
December 14, 2017
0
अमरीका ने येरूशलम में खोला अपना दूतावास
May 15, 2018
0
Election Commission has completed all the preparations for the counting of votes
March 9, 2022
0