घर से भागे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बचाया

गाजीपुर जनपद में पीआरवी 3197 को थाना रेवतीपुर में गोपालपुर से फोन पर सूचना दी गयी कि एक लड़की और लड़का मेरे पास भागकर आ गए हैं । लड़की काफी डरी सहमी हुई लग रही है । लड़की ने बताया है कि लड़की के घर वाले उसे जान से मारने के लिए तलाश कर रहे है । हम लोग छिपे बैठे है । इस सूचना पर पीआरवी तत्‍काल मौके पर पहुंची और लोगों को शान्‍त कराकर लड़की व लड़के को स्‍थानीय थाने पर लायी । थाने से समझा-बुझाकर लड़की और लड़के को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।