व्यवस्था भी कैसे – कैसे खिलवाड़ करती है । प्रशासनिक अमले ने यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में इंग्लिश के शिक्षक को भौतिक विज्ञान के प्रैक्टिकल का परीक्षक बना दिया है । बोर्ड की ओर से आई परीक्षकों की सूची में ख़ामियां ही ख़ामियाँ दिखाई पड़ती हैं । परीक्षा नियन्त्रक ने कई जगह विषय विशेषज्ञ की जगह दूसरे शिक्षकों को परीक्षक बना दिया है ।