Breaking News

आम आदमी पार्टी ने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आज शिमला में पार्टी की ओर से दस उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की गई।

आम आदमी पार्टी ने चार उम्मीदवारों की पहली सूची 20 सितम्बर को जारी की थी। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता के बाद से पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने लिए काफी संभावनाएं देख रही है।