पीआरवी ने पकड़ी लगभग 40 लीटर कच्ची शराब

रायबरेली- पीआरवी 1758 को थाना सरेनी में अपने निर्धारित रुट थी कि तभी बैरुआ गांव के पास कच्ची शराब बेचे जाने की सूचना मिली । इस सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुँची । तो दो संदिग्ध बोरी लेकर भागने लगे, जिनकी तलाशी लेने पर बोरियो ने लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । पकड़े गए दोनो आरोपियों को मय बरामद शराब स्थानीय थाने के सुपुर्द कुया गया ।