सम्पत्ति के विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में दो मरे

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के अचनाकपुरवा गांव में दिनदहाड़े दो हत्याओं से सनसनी फैल गयी है । गाँव में ज़मीनी विवाद के चलते सगे भाइयों में गोली चलने से एक भाई की मौत हो गयी है । सम्पत्ति के विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष में गोलियों के साथ ही धारदार हथियार भी चले । जहाँ गोली लगने से बड़े भाई की मौत हो गयी वहीं धारदार हथियार से दूसरे भाई के पत्नी की भी हत्या कर दी गयी । आरोपी छोटा भाई मौके से फरार हो गया है । पुलिस जाँच में जुटी है ।