तीन साल पहले हुए हादसे में घायल युवक की हुई मौत

                टोडरपुर- थाना मंझिला के गाँव बद्दापुर निवासी युवक को डाला ने तीन साल पहले टक्कर मारकर घायल कर दिया था । जिसकी कल सायं 5 बजे मौत हो गई । उक्त घटना का मुकदमा थाना मंझिला में मृतक शैलेश के पिता स्वर्गीय नन्हे लाल कश्यप ने गाँव अयारी निवासी माधुरी पत्नी छोटे लाल के खिलाफ लिखाया था जो अब भी कोर्ट में  चल रहा है ।

                जानकारी के अनुसार थाना मंझिला  के अंतर्गत आने बाले गाँव बददापुर निवासी शैलेन्द्र उम्र (24) पुत्र नन्हे कश्यप फौज में भर्ती होने के लिए शाहाबाद पिहानी मार्ग पर प्रतिदिन दौड़ लगाया करता था 30 जनवरी 2015 को भी सुबह 5 बजे दौड़ के लिए निकला था । उक्त युवक मुख्य मार्ग पर पहुँच कर सुखेता पुल पर पहुँचा ही था कि पीछे से आये लोडर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उछल कर युवक शैलेश 15 फुट नीचे सुखेता नाला में जा गिरा । इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी । डाला भी पुल पर ही उलट गया था ।
                 गंभीर रूप से घायल शैलेश 6 माह तक मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती रहा, जहाँ पर इलाज चलता रहा । उसके बाद  परिजन उसे घर ले आये मगर शैलेश बिस्तर से उठ न सका । इस बीच इलाज कराते कराते शैलेश के पिता गरीब नन्हेलाल की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है और शैलेश की मौत मंगलवार को सायं 5 बजे मौत हो गई । मृतक अपने पीछे माँ दो बहन एक भाई को छोड़ गया ।