बघौली, हरदोई :- बघौली चौकी के अंतर्गत ग्राम गम्भीरपुरवा में बीती रात चोरों ने एक ही गांव के कई घरों को निशाना बनाकर लूट पाट की है । दो सगे भाइयों के घर में बक्से में रखे जेवरात व पांच हजार नकदी सहित माल कोचोरों ने पार कर दिया । जिसमें रामपाल पुत्र जंगली एक माह से सिंह नर्सिंग होम कछौना में ईलाज हेतु भर्ती था । दूसरे भाई श्याम प्रकाश ने चोरी की सूचना अपने भाई को दी । सूचना मिलते ही उसने अपने घर पहुंचकर देखा बक्से में रखे एक जोड़ी सोने के झाला , चांदी की एक करधनी , तीन जोड़ी पायल , दो जोड़ी खड़ुवा , एक मांग बिंदी, 9 साड़ी, चार पीतल के बटुवा, चार पीतल की थाली, चार पीतल के लोटा व 5 हजार रुपये नकद सहित चोरों ने लगभग 1 लाख का माल पार कर दिया । वहीं गांव के पूरन पुत्र सधा लाल व गोविंद पुत्र मक्का के घर को निशाना बनाया । घर के लोग हलचल सुनकर जग गए । चोरों को मौका न मिलने पर वह भाग गए । चोरी की घटना को देख कर गांव में लोगों के दिलो में भय व्याप्त हो गया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर चोरी के खुलासे का ग्रामीणो को आश्वासन दिया है ।
Related Articles
विधायक ने प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों को की ड्रेस वितरित
July 8, 2018
0
अंतर्जनपदीय बिजली सामान चोर गिरोह का पर्दाफाश
September 30, 2018
0
डीजल चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, 4 डीजल चोर गिरफ्तार 4 फरार
February 12, 2019
0