सुरक्षा बलों ने आज शाम जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया । इनके पास से ए के 47 राइफल तथा अन्य हथियार और गोला बारूद भी जब्त किए गए हैं । रक्षा सूत्रों के हवाले से खबर मिली कि जिस वाहन में आतंकवादी सफर कर रहे थे उसे जिले के कुंजार इलाके में रोका गया और वाहन में ही उन्हें दबोच लिया गया ।