हरपालपुर- योगी सरकार अवैध कब्जेदारों पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रह हैं । वहीं स्थानीय कस्बे में एक व्यक्ति ने आम रास्ता रोककर दीवार उठा दी है, जिससे आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी । हरपालपुर कस्बे में थाना परिसर से सीएचसी मार्ग पर गांव के जलालुद्दीन वल्द निजामुद्दीन आम रास्ते पर दीवार निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं । वहीं पास में तालाब को भी भरवाकर निर्माण करा रहे हैं । ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी सवायजपुर से की है । बताते चलें अवैध कब्जेदारी और भू माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने तमाम फरमान जारी किए हैं । इस पर भी भू-माफियाओं पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है । थाने के चंद कदम दूरी पर ही अवैध निर्माण प्रशासन के लिए मजाक बनकर रह गया है ।
Related Articles
निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर त्वरित गति से कार्य करायें – मुख्य विकास अधिकारी
January 23, 2018
0
वाहन चेकिंग के दौरान कार से चौबीस लाख की नगदी बरामद
April 17, 2018
0
ग्राम समाज की जमीन पर बोई गई फसल पर चला ट्रैक्टर, प्रशासन ने खाली कराया चारागाह
January 11, 2018
0