हरपालपुर- योगी सरकार अवैध कब्जेदारों पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रह हैं । वहीं स्थानीय कस्बे में एक व्यक्ति ने आम रास्ता रोककर दीवार उठा दी है, जिससे आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी । हरपालपुर कस्बे में थाना परिसर से सीएचसी मार्ग पर गांव के जलालुद्दीन वल्द निजामुद्दीन आम रास्ते पर दीवार निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं । वहीं पास में तालाब को भी भरवाकर निर्माण करा रहे हैं । ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी सवायजपुर से की है । बताते चलें अवैध कब्जेदारी और भू माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने तमाम फरमान जारी किए हैं । इस पर भी भू-माफियाओं पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है । थाने के चंद कदम दूरी पर ही अवैध निर्माण प्रशासन के लिए मजाक बनकर रह गया है ।
Related Articles
कब्जा हटाने के साथ-साथ कब्जेदार पर एन्टी भूमाफिया के तहत कार्यवाही की जायेगीः-जिलाधिकारी
January 4, 2018
0
शौचालय निर्माण धांधली में जिलाधिकारी ने की कार्यवाही
November 3, 2017
0
ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग
March 4, 2018
0