यूपी 100 द्वारा कल किए गए कुछ कार्य

अम्‍बेडकर नगर -पीआरवी 2552 ने थाना अकबरपुर अन्तर्गत अकबरपुर-फैजाबाद रोड पर शिव बाबा धाम के पास सफारी-टैम्‍पो भिड़ंत मे गंभीर रूप से घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया ।

चित्रकूट- पीआरवी 2037 ने थाना करवी अन्तर्गत सुन्‍दरघाट के पास पारिवारिक विवाद के कारण 11 माह की बच्‍ची के साथ पुल से कूदी महिला को बच्‍ची सहित बाहर निकलवा कर अस्‍पताल पहुंचाया गया ।

जौनपुर-पीआरवी 2366 ने थाना नेवढ़िया में ग्राम बेनवारा मे 02 व्यक्ति जेवर छीन कर भाग है । इस सूचना पर पीआरवी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से 01 आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया ।

बरेली-पीआरवी 0222 ने थाना भोजीपुर महेशपुर शिवसिंह गांव में भैंस चोरी होने की सूचना पर पीआरवी तत्‍काल मौके पर पहुंची और पैरों के निशान के आधार पर जाकर पीछा किया । पीआरवी के हूटर कि आवाज सुनकर आरोपी भाग गये । बरामद भैंस को कॉलर को सुपुर्द किया गया ।

कासगंज- पीआरवी 1136 ने थाना सहावर में प्रतिबन्धित पशु काटे जाने की सूचना पर पीआरवी ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर आरोपी का पकड़कर मांस बरामद किया । आरोपी को मय बरामद मांस के स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया ।

कानपुर नगर-पीआरवी 0458 ने थाना घाटमपुर नवेदी गांव के पास 25-30 पेटी नकली शराब लदी गाड़ी को मय चालक पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु स्‍थानीय थाने के सुपुर्द किया ।