अम्बेडकर नगर– यूपी 100 की पी.आर.वी. 2549 को थाना अकबरपुर से एक कालर आलोक सिंह ने बताया कि लोहिया भवन के सामने हवाई पट्टी अकबरपुर-टाण्डा रोड पर बोलेरो ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी है । पी.आर.वी. ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा कि मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं । जिनमें से एक व्यक्ति का सिर फट गया था और एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूट गयी थी । पी.आर.वी ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर मे भर्ती कराया और घायलों के परिजनों को सूचित किया ।
Related Articles
गंङ्गाघाट कोतवाली मे तैनात प्रभारी निरीक्षक की सड़क हादसे मे घायल होने के बाद मौत
June 15, 2023
0
बेहसार ग्राम प्रधान पुत्र विमलेश कठेरिया की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
April 17, 2018
0
फतेहपुर-कौशाम्बी कनवार बार्डर पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के जिम्मेदार हैं राष्ट्रीय राजमार्ग के आलाधिकारी
November 4, 2020
0