चोर को बाइक के साथ पकड़ा

वाराणसी – यूपी 100 की पी.आर.वी. 0615 को थाना फोन पर सूचना दी गयी कि मडुवाडिह में एक बाइक चोरी हो गयी है और चोर अभी भी वहीं छिपे हैं । इस सूचना पर पीआरवी तत्‍काल मौके पर पहुंच गयी । मौके पर पहुँचने के बाद पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से मामले की पूरी जानकारी के साथ ही चोरों के बारे में पूछा । ग्रामीणों की मदद से यूपी 100 पुलिस ने चोर को बाइक के साथ पकड़कर लिया और चोर को ले जाकर स्‍थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया । जहाँ थाने पर चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया गया ।