कोतवाली कछौना में हुआ समाधान दिवस का आयोजन

कछौना (हरदोई): कोतवाली कछौना में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई उनमें से मात्र 2 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। यह समाधान दिवस न्यायिक तहसील तहसीलदार आर एस डी द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें ज्यादातर शिकायतें राजस्व की थीं। इस समाधान दिवस में दूर-दराज से ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ग्राम फत्तेपुर के निवासी रामअवतार क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनिल कुमार, प्रेम कुमार, गंगा प्रसाद आदि ने गांव में सार्वजनिक स्थल चारागाह, खेल कूद मैदान, कब्रिस्तान, खाद के गड्ढे, चकमार्ग आदि को शीघ्र खाली कराने की मांग की जिस पर तहसीलदार ने कानूनगो को निर्देश दिया कि शीघ्र ही टीम गठित कर समस्या का निस्तारण करें।
लेखपाल अवधेश कुमार सिंह की ग्रामीणों ने शिकायत की वह कभी क्षेत्र में नहीं जाते हैं और अपने दो प्राइवेट कर्मियों से कार्य कराते हैं। यहां तक कि महत्वपूर्ण दिवसों में एक दिन भी नहीं उपस्थित होते हैं। इस अवसर पर कानूनगो प्रवीण कुमार गुप्ता, राजपाल श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सहित राजस्व टीम व पुलिसकर्मी मौजूद थे।


रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता