रामू बाजपेयी पाली
रविवार को पाली नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की बैठक हुई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विभाग मंत्री अवनीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि विहिप के जिला अध्यक्ष रामकुमार मिश्र जी रहे।
कार्यक्रम में राम मन्दिर निर्माण को लेकर बड़ी चर्चा की गई। सभी बजरंगियों में जोरदार उत्साह देखने को मिला। इसके उपरांत बजरंग दल भर्ती अभियान का जायजा लेते हुए द्विवेदी जी ने बजरंगियों को धर्म रक्षा के ऊपर काफी विस्तार से बताया । इस अवसर पर बजरंग दल पाली के नगर संयोजक रामू बाजपेयी, प्रखंड संयोजक परितोष बाजपेई,शिवम तिवारी ,विशाल बाजपेयी, गोपाल दीक्षित, पुनीत चौहान , गौरव रस्तोगी, शेष कुमार अवस्थी, अमित त्रिवेदी, निकेश त्रिवेदी के साथ साथ दर्जनो बजरंगी मौजूद रहे ।