टडियावाँ- क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं का कहर बदस्तूर जारी है। पुलिस की सख्ती के बावजूद लकड़ी माफिया वन विभाग के रहमोकरम पर बेझिझक रात – दिन बेख़ौफ़ होकर हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलवा रहे हैं। वन विभाग पूरी दरियादिली से सारे मानकों को ताक पर रखकर उक्त लकड़कट्टों को मनचाही अनुमति प्रदान कर रहा है। जिसके चलते लकड़कट्टे बेख़ौफ़ पेड़ों पर कहर बरपा रहे हैं। इसी क्रम में गाँव भौता निवासी आदित्य पुत्र शिवकुमार के बाग पर लकड़ी माफिया (ठेकेदार) ने आरा चलवाते हुए 26 आम के पेड़ों में से 18 पेड़ गिरा दिए। शेष का कटान जारी है। इस तरह वन विभाग के रहमोकरम पर उक्त व्यवसाय फल फूल रहा है। थानाध्यक्ष गोपाल नरायन सिंह का कहना है कि उक्त पेड़ों का वन विभाग से परमिट जारी है। मौके की जाँच करवाके अनुमति से अधिक यदि कटान पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Related Articles
पीआरवी ने पकड़ी लगभग 40 लीटर कच्ची शराब
December 25, 2017
0
कच्ची शराब जिस थाना क्षेत्र में पकड़ी जायेगी, उस थानाध्यक्ष के विरूद्ध होगी कार्यवाही – एस0पी0
October 30, 2017
0
भारतीय वन संशोधन विधेयक-2017 लोकसभा से पारित
December 20, 2017
0