जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान

                   स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोग सकते में आ गए, लेकिन फिर इस प्रक्रिया के बारे में पता चलने पर माहौल सामान्य हो गया। अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु कब्जे में नहीं आई।
              ध्यान रहे कि 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए जाते हैं। साथ ही विशेष जांच अभियान भी चलाए जाते हैं। आम तौर पर यह कार्य 12 अगस्त से ही शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार जीआरपी और आरपीएफ के जिम्मेदारों को इसकी याद देर से आई। शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ प्रभारी  के नेतृत्व में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी प्लेटफार्मो की जांच करने के साथ ही स्टेशन पर रुक कर जाने वाली ट्रेनों में भी जांच की गई।
              गणतंत्र दिवस में किसी भी प्रकार की घटना की संभावनाओं को लेकर हरदोई में जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों की गहन तलाशी ली गयी। वहीं प्लेटफॉर्म से लेकर साईकिल स्टैण्ड तक छानबीन की गई।गणतंत्र दिवस को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हरदोई में स्टेशन पर संयुक्त सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, ट्रेन और पटरियों की सघन चेकिंग की गई।गणतंत्र दिवस को देखते हुए देश भर में जारी हुए एलर्ट के बाद विशेषकर दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों की सघनता से तलाशी ली गयी। रेल ट्रेक पर लगातार घटनाओं और आतंकी घटनाओं को लेकर मिले एलर्ट के बाद आरपीएफ से लेकर जीआरपी फिलहाल पूरी सावधानी बरत रही है।