सेवा समस्या समाधान दिवस का आयोजन 24 जनवरी को

                जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र ने अवगत कराया है कि प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को 11 बजे से 1 बजे तक सेवा समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
              उन्होने बताया कि माह जनवरी 2018 के चौथे बुधवार को सेवा समस्या समाधान दिवस आयोजन 24 जनवरी 2018 को विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में किया जायेगा जिसमें ग्राम्य विकास विभाग के समस्त सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी सेवा संबन्धी समस्या से संबन्धित प्रार्थना पत्र सेवा समस्या समाधान दिवस में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।