गणतंत्र दिवस का पावन पर्व सदैव गौरव की अनुभूति कराता है

गणतंत्र दिवस का पावन पर्व सदैव गौरव की अनुभूति कराता है । यह शब्द कल इलाहाबाद के पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करने के उपरान्त उपमुख्यन्त्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहे । श्री मौर्या ने कहा कि लोकतंत्र का यह संवैधानिक पर्व हमें वैधानिक आजादी की अनुभूति कराता है ।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न सेवाओं तथा पदों पर उनके शौर्य और साहस के लिए कार्यरत सेवा प्रदाताओं को बैच लगाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर किया उपमुख्यमन्त्री ने सम्मानित । पुलिस लाइन इलाहाबाद मे उन्होंने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों की त्याग तपस्या और बलिदान के परिणाम स्वरुप आज हम 69 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं । सरकार और आम जनता को उन सभी वीरों के स्वप्न को साकार रूप प्रदान करने के लिए स्वयं की नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा ।