मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 127 व्यक्तियों को 1 करोड़ 45 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ज्यातादर लाभार्थी कैंसर, हृदय, किडनी व लिवर से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं। मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी द्वारा जिन लाभार्थियों की सहायता की गई है, उनमें बहराइच से श्री रहमान, प्रतापगढ़ से श्रीमती बबली मिश्रा और सीतापुर से सैदुन निशा आदि शामिल हैं।