टडियावां ब्लॉक क्षेत्र के खेरवा दरौली में सरस्वती 22 पुत्री सत्येंद्र पाल व बरबट्टापुर मजरा साखिन में हिमांशु 14 पुत्र रामकुमार की तेज बुखार आने के कारण मौत हो गई जबकि इसी गांव में कई दर्जन से अधिक लोग मलेरिया व बुखार से परेशान हैं।
यहां पड़ोस के गांव कुरसंडा भरावन पहाड़ पुर रमुआपुर सगरापुर गुलरिया कोटरा भौताकमालपुर दिविहा फत्तेपुर थोक खाला बेलखेड़ा महुआ चाचर बर्रा सराय सखौरा हरिहरपुर अमेठिया पिपरी जैराजपुर देविया करणपुर बरूआर. आदि गांव में मलेरिया बुखार का प्रकोप दिन पर दिन फैलता जा रहा है । वहीं दो लोगों की मौत होने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और न तो गांव में कोई टीमे पहुंची । वहीं गांव वासी काफी परेशान है आस पड़ोस के झोलाछाप डॉक्टरों की शरण में जाने को लेकर मजबूर हैं । गरीब वर्ग के लोग मजदूरी करके अपनी दवा भी नहीं करा पा रहे हैं । सीएमओ डॉ. एसके रावत का कहना है कि जिले में 11 लोगों की मौत की सूचना है और 556 मरीजों के सैम्पल लिए गए हैं जिनमे 51 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। बाकी जहां – जहां जानकारी मिलती है तुरंत टीम भेजकर दवाओं का वितरण आदि कराया जा रहा है।