हरदोई को उतर प्रदेश में नक़ल माफियाओ का एक गढ़ भी कहा जाता है। इस बार युवा जिलाधिकारी के तेवरों से स्कूल माफिया सकते में है। आज अचानक डीएम पुलकित खरे ने सभी स्कूल प्रबंधको को एवं जनपद के पुलिस एवं सभी विभाग के अधिकारियो को बैठक में बुलाया था।
बैठक में बोलते हुए पुलकित खरे ने कहा की छ गिरफ्तारियां और एक सस्पेंसन ऑलरेडी हो गया है परीक्षा शुरू होने से पहले ,तो इस तरह आगाज हुआ है बोर्ड परीक्षा का हमारे जनपद में। और इसको ये स्पष्ट शब्दों में समझ ले इसी कड़ी में अगला नाम यहाँ पर जो भी बैठे है उनका हो सकता है अगर परीक्षा ड्यूटी को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जितना एलेक्सन ड्यूटी को लेते है। मैंने कई बार ये शब्द यूज किया है परीक्षा उसी तर्ज पर होगी जिसपे एलेक्सन होता है। यहाँ जितने भी ऑफिसर बैठे है हम सब कटिबद्ध है की इस बार हमको नकल विहीन परीक्षा करनी है।
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया जैसा की आप जानते हो की 6 तारीख से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है ,इस संदर्ब में मेरे व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस एवं केंद व्यवस्थपकों की बैठक की गई जिसमे बोर्ड परीक्षा में प्रशाशन की जो कार्यशैली रहेगी उनको इस बारे में अवगत कराया गया। इनको बताया गया की किस तरह धरा 144 लगाई गई है किस तरह केंद्र की 200 मीटर तक तक कोई गलत गतिविधिया हम लोग नहीं होने देने। साथ ही ये भी नजर राखी जाएगी की नक़ल करने के कोई गलत माध्यम इस्तेमाल न हो पाए। सभी जगह cctv चेक करा लिया गया है cctv वर्किंग है , साथ ही उनकी रिकॉर्डिंग एक विडिओ टीम लगा क्र चेक की जाएगी ,हम ये सुनिश्चित करएंगे की कोई गड़बड़ तो नहीं हुई है।