रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता
कछौना(हरदोई): श्रावस्ती मॉडल के तहत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा उत्तरघईयां में स्थित बालाजी ब्रिक फील्ड पर कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा खाली कराया गया ।
भट्टा मालिक द्वारा चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, बुधवार को श्रावस्ती मॉडल के तहत गठित टीम कानूनगो राजपाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपाल अनूप शुक्ला, अंकुर सिंह, सुमित कनौजिया का पुलिस टीम समेत ग्रामसभा उत्तरघईयां में स्थित बालाजी ब्रिक फील्ड के मालिक द्वारा चरागाह की भूमि पर गाटा संख्या 711 (लगभग 6 बीघा) भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था तथा वह जमीन भट्ठा मालिक द्वारा अवैध रूप से प्रयोग में लाई जा रही थी l जिससे ग्रामीण किसानों को अपने पशुओं को चराने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था ग्रामीण पुत्तूलाल द्वारा कई बार शासन-प्रशासन को शिकायत की गई परंतु राजनीतिक संरक्षण के कारण अधिकारियों ने इस मामले में कार्यवाही की जहमत नहीं उठाई। शासन द्वारा एंटी-भूमाफिया के अंतर्गत चलाए गए अभियान में बुधवार को राजस्व टीम द्वारा भूमि की पैमाइश कराकर भट्टे की ईटे हटवाकर भट्टा मालिक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई है। इस अभियान से भू-माफियाओं के हौसले पस्त हैं, वहीं सार्वजनिक भूमि चरागाह, खेलकूद मैदान, श्मशान घाट, तालाब, खलिहान खाली होने से आमजनमानस को राहत मिल रही है l वहीं संसाधनों के अभाव में एंटी-भू माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पा रही है एवं इस अभियान की आंड़ में अवैध वसूली पर पक्षपात की शिकायतें प्रकाश में आ रही हैं l शासन प्रशासन द्वारा भी खानापूर्ति कर कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है l