महोली से गन्ना लादकर जा ट्रैक्टर जहानीखेड़ा के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत

           पहिया फटने से अनियंत्रित होकर एक ट्राली पलट गई जिससे उसपर लदे गन्ने के नीचे दबकर किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
          सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के पखरिया पोस्ट झसापुर निवासी रामस्वरूप 40 पुत्र जीवनलाल अपना गन्ना ट्रैकटर ट्राली से लादकर अजबापुर शुगर मिल ला रहा था। पिहानी थाना क्षेत्र के जहानीखेड़ा के पास बाबर पुल के पास अचानक वाहन का पहिया फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्राली पलट गई। हादसे में किसान नीचे गिरा और ट्राली पर लदा गन्ना उसके ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके 4 पुत्री व 2 पुत्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।