रेलवे स्टेशन बालामऊ जंक्शन पर शनिवार को एक बोलेरो पिकअप ने अनियंत्रित होकर रेलवे गेट में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन व चालक को अपनी अभिरक्षा में लेकर रेलवे अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
बताते चलें कि लखनऊ से सामान लेकर हथौड़ा की तरफ आ रहे बोलेरो पिकअप(up 32 jn 4317) ने समय लगभग12:00 बजे रेलवे गेट पार करने की जल्दबाजी में बंद हो रहे गेट नंबर 258B से जा टकराई। जिससे रेलवे गेट क्षतिग्रस्त हो गया और कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में चैन सिस्टम के द्वारा बाधित हो रही ट्रेनों का आवागमन चालू कराया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक आर.जी.सिंह ने बताया कि उक्त वाहन व उसके चालक के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।