हरदोई में शाहाबाद मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैम्पो पलट गया । टैम्पो में सवार करीब 12 यात्री घायल हो गये । इनमें से करीब 6 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया । जहां एक को भर्ती कर लिया गया जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार कर भेज दिया गया । बताया जाता है कि यह हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ । घायल यात्री होली पर सामान की खरीददारी करके वापस अपने घर जा रहे थे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घयालों को उपचार के लिए भेजा ।
Related Articles
दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल
September 28, 2018
0
कार ने बाईक सवार को रौंदा, पिता पुत्र की मौत
July 20, 2018
0
दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत दो जख्मी, पिहानी रोड पर भूराटीकुर के पास हुआ हादसा
December 6, 2018
0