पुलिस से हुई मुठभेड़ में चार शातिर गिरफ्तार

परिषदीय विद्यालयों में हो रही चोरियों का हुआ खुलासा

            कछौना कोतवाली पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद चार शातिर अपराधियों को तमंचे कारतूस व चोरी के भारी मात्रा में सामान के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार चारों शातिर अपराधी है और कई कई मुकदमे इन सबके विरुद्ध दर्ज है। वहीं इनके दो साथी भाग निकलने में सफल रहे।
           हरदोई के कछौना विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों में बड़े पैमाने पर हो रही चोरी पर अंकुश लगाने के लिये डीएम ने कछौना पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी। इन चोरों द्वारा आधा दर्जन विद्यालयों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।अधिकारियों की फटकार बाद हरकत में आई पुलिस ने एसपी विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह व सीओ बघौली के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कछौना ने रात को एक स्कूल में घटना को अंजाम देने जा रहे चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
              बता दें कि विकास खण्ड कछौना और यहां के परिषदीय विद्यालयों की बेहतर गुणवत्ता व शैक्षिक माहौल के लिये एचसीएल फाउण्डेशन व जिलाधिकारी हरदोई द्वारा गोद लिया गया है। एचसीएल फाउण्डेशन द्वारा नौनिहाल छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिये महंगे प्रोजेक्टर, सौर ऊर्जा, इनवर्टर आदि लगाये गये हैं। लगभग एक वर्ष से चोरों द्वारा प्राथमिक पाठशाला खजोहना, प्राथमिक पाठशाला गढ़ी शिवपुरी, प्राथमिक पाठशाला बराही, प्राथमिक पाठशाला चिरकहटी, प्राथमिक पाठशाला मे मेढ़ौआ, प्राथमिक पाठशाला मोहाई, प्राथमिक पाठशाला देवगनपुर, प्राथमिक पाठशाला कुशहा में घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। इनमें चोरों द्वारा विद्यालय में मौजूद प्रोजेक्टर, इन्वर्टर, स्पीकर, बैटरी, सोलर प्लेट, मिडडेमील, बर्तन आदि चोरी कर ले गये थे। जिस सम्बन्ध में थाना कछौना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किये गये थे। परंतु पुलिस किसी भी मामले का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई थी जिस पर जिलाधिकारी ने कछौना में आयोजित सेमिनार में कड़ी फटकार लगाई थी जिस पर कछौना पुलिस हरकत में आ गई। बीती रात घटना को अंजाम देने की फिराक में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था व दो मौके से भागने में सफल रहे।
           पकड़े गए अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र रामअवतार निवासी शिवपुरी, प्रमोद पुत्र अयोध्या, प्रेम नारायण पुत्र श्यामलाल ग्राम दहीखेड़ा, छोटेलाल पुत्र नंदू निवासी देवगन पुर व संतराम पुत्र डिल्ला निवासी तेरवा, गुड्डू पुत्र रघुवर निवासी तेरवा भागने में सफल रहे। इन चोरों के पास एक प्रोजेक्टर, एक इन्वर्टर, 4 बैटरा 4 सोलर प्लेट, दो स्पीकर, एक प्रोजेक्टर कनेक्शन वायर व सेट मिडडे मील दरिया की बोरी व दो तंमन्चे कारतूस आला नगद आरी रिंच हथौड़ा बरामद हुये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज, उपनिरीक्षक राकेश चंद्र आनंद, सर्वेश कुमार, त्रयम्बकदत्त गौड़, कॉन्सटेबल जयकरन कुशवाहा, विनोद कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह आदि को पुलिस अधीक्षक एवं वर्चुअल फाउंडेशन द्वारा नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। पकड़े गए अभियुक्त पेशेवर अपराधी हैं जिनके ऊपर चोरी, तार चोरी, ट्रांसफार्मर तेल चोरी आदि विभिन्न धाराओं में कछौना व बघौली में मामले दर्ज हैं।