लूट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया, पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने छोड़ा 

          हरदोई– शाहजहांपुर रोड पर स्थित सागर पेट्रोल पंप पर गोली मारकर नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने पचदेवरा थाना क्षेत्र से दो लोगों को उठाया। पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया। पुलिस को अभी कोई अहम सुराग नहीं मिला है।
           कोतवाली देहात क्षेत्र में शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित कोर्रिया गांव के निकट सागर पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर नगदी लूट ली थी। जिसमें दोनों बदमाशों की सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर कैद हो गई थी। उसी तस्वीर को लेकर पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। इसी दौरान पुलिस ने पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो लोगों को हिरासत में लिया। जिन को लेकर पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंची। जहां पर दोनों की पहचान कराई।
         लेकिन घटना के समय पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें मना कर दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया है। हालांकि अभी पुलिस एक ही युवक का मोबाइल जमा करा लिया है। मामले की जांच करने में जुटी है। कोतवाल राकेश आनंद का कहना है जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा किया जाएगा।